
बड़ी ख़ुशी का है आज दिवस
आज है 15 अगस्त साल का अति शुभ दिवस
मेरे भारत महान का स्वतंत्रता दिवस
आओ मिलकर मनाये हम आज है 15 अगस्त
भारत के इतिहास का सुनहरा दिवस
हमारा प्यारा स्वतंत्रता दिवस
200 वर्षों की झेली गुलामी
भारत माता पर डाल बेड़िया अंग्रेज़ो ने की नादानी
अनगिनत देशभक्तो ने दी कुर्बानी
तब जाकर बमुश्किल हासिल की
आज़ादी की ख़ुशनुमा सुबह सुहानी
सोने की चिड़िया मेरा भारत देश गर्व करे हर हिंदुस्तानी
हमे दास बना अंग्रेज़ो ने की मनमानी
किया बेशुमार ज़ुल्म लूट अत्याचार बेईमानी
ली शपथ हर दिलेर देशभक्त हिंदुस्तानी
अपने घर से निकालेंगे फिरंगियों को बदलेंगे अपनी कहानी
जाँबाज़ सपूतों ने कर समर्पित अपना मस्तक दी दिव्य बलिदानी
भारत माता के मस्तक को आंच नहीं दी आनी
अपने खून के रंग से लिखी आज़ाद हिन्द की कहानी
तिरंगे के तीन रंग बने समृद्धि शांति और बलिदान की निशानी
झाँसी की रानी ने बग़ावत का बिगुल बजा की अगवानी
गाँधी नेहरू आज़ाद सुभाष पटेल लाल बाल पाल सरोजिनी
भगत राजगुरु सुखदेव ने मिलकर आज़ादी की मशाल में जान डाली
किया एकजुट भारत के जन जन को और मन में ठानी
अंग्रेजो को भारत छोड़ने के लिए करेंगे विवश बस अब खत्म ग़ुलामी
खंड भारत को होता देख अखंड अंग्रेजो ने भारतीयों से हार मानी
15 अगस्त 1947 सोने की चिड़िया आज़ाद आसमान में उड़ी हो दीवानी
माँ भारती ने अपने वीर सपूतों पर गर्व से आशीर्वाद की झड़िया लगा दी
सदियों की तपस्या के बाद आज़ादी की साँस है पहचानी
शहीदों ने बहा रक्त सदैव तिरंगे की शान हिमालय सी है तानी
चहुँ ओर आज़ादी का है जश्न आज हर दिशा में खुशियाँ है बाँटनी
स्वतंत्रता हमारा है अधिकार कर्तव्य व पुरखों की निशानी
इस दिवस की आन बान शान हमारा फर्ज़ समझे हर हिंदुस्तानी
देश की आज़ादी को है समर्पित प्रेम निष्ठा व सलामी
स्वतंत्रता है बड़ी अनमोल तन मन धन कर बलिदान कीमत जानी
रहे देश हमारा सदैव स्वतंत्र खुशहाल समृद्व व धानी
करे दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति हर भारतवासी की प्रार्थना है पुरानी
राष्ट्र प्रेम राष्ट्र गौरव राष्ट्र एकता से भारत भूमि है सजानी
छोटी निम्न कुंठित सोच से उठकर बड़ी उच्च प्रगतिशील सोच है अपनानी
स्वार्थ भाव को छोड़ निस्वार्थ भाव से कर्म की सच्चाई है पानी
एक राष्ट्र एक ध्वज एक नारा देशप्रेम का बात सबको है समझानी
अटल अखंड व अद्भुत रहे भारत देश मेरा वचन की लाज है बचानी
आज़ादी की साँस जो हम ले रहे उस साँस की कीमत है चुकानी
शहीदों ने अपनी साँसे देकर जिंदा रखा हमें गौरव की गाथा है सुनानी
आज़ादी की रक्षा मान सम्मान अब हमारी जिम्मेवारी है निभानी
देश ने हर भारतीय से जतायी है उम्मीद बन सच्चा हिंदुस्तानी
आओ मिलकर मनाये हम आज है 15 अगस्त
हमारा प्यारा स्वतंत्रता दिवस
जय हिन्द
भारत माता की जय


















