
माँ दुर्गा के नाम में निहित अर्थ बड़ा चमत्कारी
द माने “स्थिर” ग माने “गति” उ माने “संतुलन”
अ माने “अजन्मे ईश्वर की शक्ति” अथार्त
ईश्वर की वो शक्ति जो है “स्थिर गतिमान और संतुलित”
माँ दुर्गा ब्रह्माण्ड को बांधे एक शक्ति के सूत्र
दु का मतलब होता “अंधकार” “कठिनाई” “बुराई” और “कष्ट”
ग का मतलब “ईश्वरीय ज्योति” यानि “प्रकाश”
जो दुखों पापों और बुराईओं को है हरता
बीच में रेफ का मतलब “दुखों से मुक्ति सुखों की अनुभूति“
दुर्ग शब्द का अर्थ “दैत्य” “महाविघ्न” “बंधन”
आ शब्द का अर्थ “हन्ता” अथार्त “हरने वाली“
आदि शक्ति प्रधान प्रकृति गुणवती माया
बुद्धि जननी विकार रहित माँ में सम्पूर्ण जग समाया
असत्य अज्ञान और अंधकार रूपी राक्षशों का करे विनाश
अष्टभुजाधारी आठों दिशाओं की रक्षक अस्त्रशस्त्र से करती प्रहार
हाथ में त्रिशूल तीन गुणों का प्रतीक “सतोगुण” “रजोगुण” “तमोगुण”
सत “मन की स्थिरता” रज “लोभ लालच” तम “आलस अज्ञान”
त्रिशूल करे नियंत्रित और संतुलित यह तीनो ऊर्जा
अग्नि सूर्य चंद्रमा माँ के तीन नयन तीसरे नेत्र से कहलायी त्रयंबके
केंद्रित होने पर भी मायाशक्ति संयोगवश हो जाती अनेक
त्रिरूप ब्रह्मा विष्णु महेश के रूप में जन्मी
ब्रह्माणी कमलारानी रुद्राणी संग गयी ब्याही
तीनो रूप भिन्न पर आदि शक्ति में समाये
सोलह श्रृंगार सोलह संस्कार सोलह कलाएं
माँ दुर्गा के सोलह रूप व सोलह नाम
दुर्गा नारायणी ईशाना विष्णुमाया शिवा
सती नित्या भगवती सर्वांगी सर्वमंगला
अंबिका वैष्णवी गौरी पार्वती सत्य सनातनी
दुर्गा है वो देवी जो दैत्य दानव समेत दुःख दर्द का करे हनन
नारायण के गुण विद्यमान माँ दुर्गा नारायणी
तमाम सिद्धियाँ देने वाली देवी ईशानी
विष्णु की माया शक्ति अतः विष्णुमाया
शिवअर्धांगिनी शिवभक्त शिवप्रिया बनी शिवा
हर युग में विद्यमान सतवती पतिव्रता माँ सती
ईश्वर नित्य है अतः भगवती भी माँ नित्या
जगत मिथ्या है ईश्वर सत्य बनी माँ सत्या
संपूर्णता सिद्धता ऐश्वर्यता सब गुण रखती देवी भगवती
कर्मबंधन मुक्त जन्ममृत्यु बंधन मुक्त करती मोक्ष प्रदान देवी सर्वांगी
मंगल कर्ता हर्ष संपत्ति कल्याण प्रदान करे सर्वमंगला
त्रिलोकिनी पूजित वंदित स्तुतिय माँ अंबिका
विष्णुशक्ति विष्णुभक्त विष्णुरूपा माँ वैष्णवी
गौर माने निर्लिप्त निर्मल निर्गुण परब्रह्मा परमेश्वरी माँ गौरी
पर्वतराज हिमालय पुत्री कहलायी माँ पार्वती
हमेशा विद्यमान रहने वाली माँ सनातनी
भव्य रूप माँ धरे हर रूप भक्तो के कल्याण हेतु
तुम में सृष्टि या सृष्टि में तुम पाकर तुम्हे धन्य हुए हम
जय शेराँवाली माता तेरी जयजयकार


















